फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fraud in the name of training in PM Skill Development Center

पीएम कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण के नाम पर फर्जीवाड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of training in PM Skill Development Center
लोहाघाट के कौशल केंद्र का मुआयना करते जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के मीना बाजार स्थित पीएम कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण देने के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। सेवायोजन अधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान केंद्र में कोई भी प्रशिक्षणार्थी मौजूद नहीं था, जबकि रजिस्टर में कई ने हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट के तहत नगर के मीना बाजार में ग्रामीण महिला उत्थान समिति की ओर से पीएम कौशल विकास केंद्र चलाया जा रहा है। इसमें दो बैच में 30-30 प्रशिक्षणार्थी टेलरिंग, फैशन डिजाइनिंग आदि कोर्स का प्रशिक्षण ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को केंद्र में निरीक्षण और स्किल टेस्ट लेने के लिए टीम पहुंची। निरीक्षण में केंद्र में कोई भी प्रशिक्षु नहीं मिला। बुधवार को केंद्र में हस्ताक्षर 17 प्रशिक्षुओं के थे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि केंद्र में केवल तीन ही लोग आए। सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि रजिस्टर में फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करने का मामला आया है। पाटन में चल रहे स्किल डेवलेपमेंट केंद्र में भी कई अनियमितताएं मिलीं। मामले की रिपोर्ट सीडीओ के अलावा उत्तराखंड स्किल डेवलेपमेंट मिशन को भी भेजी जाएगी। टीम में सेवायोजन कार्यालय के खजान पाठक और प्रीति ओड़िया भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed