फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fraud case filed against the couple

Nainital News: दंपती पर फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज

Sun, 25 May 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 25 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fraud case filed against the couple
किच्छा। एक निजी बैंक कर्मी ने साझीदार दंपती पर कूटरचित और फर्जी कागजात तैयार कर फर्म में धोखाधड़ी करने के साथ ही अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलभट्टा थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। असित जिंदल ने तहरीर में कहा कि वे एचएसबीसी की गुरुग्राम शाखा में कार्यरत हैं। उनकी फर्म सांवरिया फूड्स ग्राम सिरौलीकला, किच्छा में है। वे 50 फीसदी के साझीदार हैं और बचे 50 फीसदी के तीन अन्य साझीदार हैं। इस फर्म की पार्टनरशिप डीड 22 मार्च 2019 को लिखी गई थी।
विज्ञापन

अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता फर्म के साझीदार सचिन अग्रवाल निवासी किच्छा को बनाया गया था। सचिन और फर्म में साझीदार उनकी पत्नी प्रेमा ने षड्यंत्र के तहत एक नई पार्टनरशिप डीड तैयार की। इस पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फर्म से उनकी साझेदारी को खत्म कर दिया।
विज्ञापन

14 अगस्त 2024 को फर्म के चक्की प्लांट में आग लग गई थी लेकिन दोनों ने इसका लाभ उठाते हुए बारदाना, गेहूं, आटा, चोकर, मशीनें आदि को अमानत में खयानत करते हुए खुर्दबुर्द कर दियाा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed