फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four zero zones declared, three wheelers will not run

Nainital News: चार जीरो जोन घोषित, नहीं चलेंगे थ्री व्हीलर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Four zero zones declared, three wheelers will not run
हल्द्वानी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने प्रमुख जगहों को जीरो जोन (प्रतिबंधित क्षेत्र) घोषित किया है। इस क्षेत्र में हर प्रकार के थ्री व्हीलर वाहन नहीं चलेंगे। इसका उल्लंघन करने पर शुक्रवार को 214 ऑटो और ई-रिक्शा पर चलानी कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा समिति द्वारा हल्द्वानी के मुख्य हाईवे नैनीताल रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी रोड पर ई-रिक्शा संचालन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। आगामी त्योहारों के दौरान संभावित भीड़भाड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस इन प्रतिबंधित क्षेत्रों में लगातार चेकिंग कर तिपहिया वाहनों के आवागमन पर अंकुश लगाने हेतु लगातार चलानी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


तिपहिया वाहनों के लिए ये बनाए जीरो जोन

▪️ मंगलपड़ाव टेंपो स्टैंड से सिंधी चौराहे की ओर।

▪️ सरगम टेंपो स्टैंड से हिंदू धर्मशाला की ओर।

▪️ भोलानाथ टेंपो स्टैंड से कालाढूंगी तिराहा की ओर।

▪️ नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज चौराहा की ओर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed