फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four youngsters played Uttarakhand in Bollywood

चार युवाओं ने बॉलीवुड में बजाया उत्तराखंड का डंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 03:08 AM IST
विज्ञापन
Four youngsters played Uttarakhand in Bollywood
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। उत्तराखंड मूल के मयंक तिवारी, अतुल पैन्यूली, पुलकित ग्रोवर और मयंक सिंह अपनी लाइन प्रोडक्शन कंपनी ‘इंप्रेशंस’ की बदौलत बॉलीवुड में छाप छोड़ चुके हैं। चारों युवाओं ने बॉलीवुड की फिल्मों, वेब सीरीज, डाक्यूमेंट्री और विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग कराकर उत्तराखंड को बॉलीवुड में लोकप्रिय शूटिंग स्थल के रूप में स्थापित कर मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया में अनुभव और गॉडफादर न होने के बावजूद मात्र आठ वर्ष पूर्व स्थापित इस ग्रुप ने बॉलीवुड में उत्तराखंड को लोकप्रिय बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। इस ग्रुप ने उत्तराखंड में अब तक स्टूडेंट ऑफ द ईयर 1, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, कबीर सिंह, परमानू, बाटला हाउस, शिवाय, जर्सी, तड़प, किरक पार्टी, माजिली, हसीन दिलरुबा आदि फिल्मों की शूटिंग का जिम्मा संभाला है। ग्रुप ने बॉलीवुड के जानेमाने धर्मा प्रोडक्शंस, नाडियाडवाला ग्रैंडसंस, फॉक्स स्टार स्टूडियो, बालाजी, जॉन अब्राहम एंटरटेनमेंट, कलर येलो आदि के लिए उत्तराखंड में शूटिंग करवाई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज अफसोस की शूटिंग भी इस ग्रुप ने उत्तराखंड में करवाई। इंप्रेशंस ने स्थानीय युवाओं को अभिनय का मौका देने को भी प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

जो ठाना वह कर दिखाया
नैनीताल। बालीवुड में उत्तराखंड के नैसर्गिक सौंदर्य का प्रभाव जमाने वाले चारों युवा उच्च शिक्षित हैं। पढ़ाई के बाद रोजगार तलाशने के बजाए उन्होंने खुद अपना काम शुरू करने की ठानी और सफल होकर दिखाया। मयंक तिवारी एमबीए, पुलकित बीकॉम, मयंक सिंह और अतुल एमकॉम हैं और सभी देहरादून के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 से अधिक शूटिंग करा चुके
नैनीताल। ‘इंप्रेशंस’ के यह चारों युवा अब तक फिल्मों, वेब सीरीज और विज्ञापन फिल्मों की पांच दर्जन से अधिक शूटिंग उत्तराखंड में करा चुके हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड की वादियां शूटिंग के लिए बेहद मुफीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed