फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four villages have been selected in the state of

प्रदेश की चार ग्राम पंचायतों का हुआ है चयन

Wed, 20 Apr 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 20 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
 प्रदेश की टिहरी गढ़वाल जिला पंचायत समेत दो क्षेत्र पंचायतों और चार ग्राम पंचायतों का चयन पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए हुआ है। इनमें जिले की दो ग्राम पंचायतें और एक क्षेत्र पंचायत भी शामिल हैं। इन सभी पंचायत प्रतिनिधियों को 24 अप्रैल को पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर में पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश की टिहरी गढ़वाल जिला पंचायत, नैनीताल जिले की बेतालघाट क्षेत्र पंचायत और बागेश्वर क्षेत्र पंचायत के साथ ही हल्द्वानी की हल्दूचौड़ दीना, रामनगर की कंडहाला, उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक की कुकरेडा और देहरादून के चकराता ब्लाक की निनस ग्राम पंचायत का चयन पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए किया गया है।
विज्ञापन


पंचायत सूत्रों के मुताबिक यह पुरस्कार निर्मल ग्राम बनाने, स्वच्छता अभियान, ग्राम पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए बेहतर कार्य करने के अलावा ग्राम पंचायत में पेयजल, स्वच्छता, साक्षरता, स्वरोजगार, राष्ट्रीय कार्यक्रमों और रचनात्मक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को दिया जाता है। हल्दूचौड़ दीना के ग्राम प्रधान बीडी खोलिया ने बताया कि उन्हें खंड विकास अधिकारी ने पुरस्कार के लिए चयनित होने की जानकारी दी है। शुक्रवार को वह पुरस्कार लेने के लिए जमशेदपुर रवाना हो रहे हैं। इधर, खंड विकास अधिकारी डा. निर्मला जोशी ने भी इन पंचायतों का पंचायत सशक्तीकरण के लिए चयन होने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed