फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four teenagers caught with 11 stolen bikes

Nainital News: चोरी की 11 बाइकों के साथ चार किशोर पकड़े

Thu, 19 Jun 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 19 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Four teenagers caught with 11 stolen bikes
किच्छा। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 11 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। बाइकों के साथ पकड़े गए चारों लड़के नाबालिग हैं। वह अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे। बरामद बाइकों में से छह बाइकें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चुराई गईं थीं। पुलिस चारों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन

सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि मंगलवार को एसआई राजेंद्र प्रसाद टीम के साथ काली मंदिर तिराहे होते हुए बेनी मजार से आगे रेलवे क्रॉसिंग तिराहे पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे क्राॅसिंग की तरफ दो बाइकों पर बैठे चार लड़कों को पकड़ा। उन्होंने अपने नाम बताते हुए खुद को बंडिया भट्टा का रहने वाला बताया। चारों ने अपनी उम्र 13 से 15 साल की बताई। एसआई राजेंद्र प्रसाद ने ई-चालान मशीन से दोनों बाइकों के नंबर चैक किए तो वे अलग-अलग पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि लड़के किच्छा, लालपुर, बहेडी, रिछा क्षेत्रों से बाइक चोरी करते थे। वे बाइक को मोडिफाई कर कुछ दिन तक बदल-बदल कर चलाते थे।
कुछ दिन चलाने के बाद चोरी की बाइकों को बेच देते थे और रुपये आपस में बांट कर शौक पूरे करते थे। वे चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट भी निकाल कर फेंक देते थे। इसके बाद टीम ने चारों की निशानदेही पर रजपुरा के जंगल में छिपाई बाइकें बरामद कीं।

इनमें से एक बाइक थाने पर एमवी एक्ट में सीज है। पुलिस के अनुसार बरामद बाइकों में से छह बाइकें किच्छा कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गईं थीं। जबकि अन्य पांच बाइकों की जांच की जा रही है। बताया कि ये आसपास के नगरों से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed