फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four people, including two women smugglers, arrested with 91 turtles

Nainital News: 91 कछुओं के साथ दो महिला तस्करों समेत चार गिरफ्तार

Sun, 01 Feb 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 01 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Four people, including two women smugglers, arrested with 91 turtles
किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर 91 कछुए बरामद किए हैं। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। तस्कर कछुओं को पिट्ठू बैग में ला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों ने बताया कि वह इन कछुओं को इटावा (यूपी) से खरीद कर ला रहे थे जिन्हें रुद्रपुर में किसी को देने थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एसआई दिनेश भट्ट के साथ पुलिस टीम ने बरेली मुख्य मार्ग पर ग्राम सुतईया के पास दो महिला और दो पुरुषों को पिट्ठू बैग लिए खड़े देखा। शक होने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे पा रहे थे। इस पर जब बैगों को खोलकर चेक किया तो उनमें कछुए मिले।
विज्ञापन

ओमा पत्नी महिपाल निवासी अलीगंज चुंगी हिंदूनगर थाना सिटी कोतवाली जिला एटा के पास दो पिट्ठू बैग थे। एक बैग से 23 और दूसरे में 15 कछुए बरामद हुए। 19 वर्षीय कामनी पत्नी दीपू निवासी अलीगंज चुंगी हिंदूनगर थाना सिटी कोतवाली जिला एटा के पास से 18 कछुए बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा विष्णु निवासी जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, इटावा के बैग से 17 कछुए बरामद हुए। सनी निवासी जवाहरलाल नेहरू कॉलेज थाना सिटी काॅलोनी, इटावा के बैग से भी 18 कछुए मिले।

एसपी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि कछुओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इन कछुओं को चारों आरोपी इटावा से खरीद कर रुद्रपुर में एक व्यक्ति को बेचने के लिए आए थे। कछुओं को काटकर एक हजार रुपये किलो के हिसाब से बेचने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed