{"_id":"693c845ca0a5f776f50f16d4","slug":"four-new-outposts-will-be-built-in-corbett-for-the-conservation-of-forests-and-wildlife-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-1929-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वनों और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कॉर्बेट में बनेंगी चार नई चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वनों और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कॉर्बेट में बनेंगी चार नई चौकियां
Sat, 13 Dec 2025 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट नेशनल पार्क में वनों और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए चार नई चौकियां बनाई जाएंगी। इसके लिए शासन ने 80 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। जल्द ही पार्क प्रशासन की ओर से चौकियों को स्थापित करने के लिए स्थान का चयन किया जाएगा।
कॉर्बेट नेशनल पार्क में वर्तमान में 170 वन चौकियां मौजूद हैं। वहीं पार्क में अन्य चौकियों की आवश्यकता को देखते हुए पार्क प्रशासन ने चार नई चौकियां बनाने का प्रस्ताव भेजा था। शासन की ओर से चार चौकियों के निर्माण के लिए 80 लाख रुपये की स्वीकृत प्रदान की है। इसमें दो चौकी कालागढ़ टाइगर रिजर्व जबकि दो चौकियां कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में स्थापित की जाएंगी। इसके लिए दोनों टाइगर रिजर्व में स्थानों का चयन शुरू कर दिया गया है। जल्द ही स्थान चयनित होते ही चौकियों का निर्माण किया जाएगा। संवाद
कोट
चार चौकियों को बनाने के लिए शासन ने 80 लाख रुपये मंजूर किए हैं। चौकियों में चार से पांच वन कर्मियों के रहने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही रसोई, शौचालय समेत बिजली के लिए सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। - डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, सीटीआर