फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four more accused including wanted arrested in connection with Haldwani violence

Haldwani: आठ फरवरी से फरार वांटेड पुलिस के हत्थे चढ़ा, एसएसपी मीणा ने की प्रेसवार्ता; दी अहम जानकारी

Thu, 22 Feb 2024 08:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 22 Feb 2024 08:57 PM IST
सार

हल्द्वानी हिंसा के बाद से फरार एक वांटेड सहित चार उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभी तक पुलिस बनभूलपुरा हिंसा मामले में 78 उपद्रवियों को गिरफ्तार चुकी है। 

विज्ञापन
Four more accused including wanted arrested in connection with Haldwani violence
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद से फरार एक वांटेड सहित चार उपद्रवियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बनभूलपुरा हिंसा मामले में 78 उपद्रवियों को गिरफ्तार चुकी है। वहीं मामले के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद की तलाश अभी भी जारी है।

बहुउद्देश्यीय भवन स्थित सभागार में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बनभूलपुरा हिंसा मामले में फरार वांटेड अयाज अहमद पुत्र हाफिज शकील को गिरफ्तार कर लिया है। अयाज के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस ने बनभूलपुरा थाने में आगजनी और क्षेत्र में हिंसा भड़काने के आरोपी वार्ड 31 निवासी मोहम्मद समीर पुत्र चांद, वार्ड 32 निवासी जावेद कुरैशी और नगर निगम की ओर से हिंसा में दर्ज कराए गए मामले में मोहम्मदी चौक निवासी मोहम्मद फिरोज पुत्र अहमद रजा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Riots: मास्टरमाइंड मलिक और उसकी पत्नी साफिया समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लगे गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी मीणा ने बताया कि वांटेड अब्दुल मालिक और अब्दुल मोईद के खिलाफ दबिश की कार्रवाई जारी है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed