फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four months ago the forest started smelling with the fragrance of Buransh flowers

Nainital News: चार माह पूर्व बुरांश के फूलों की सुगंध से महकने लगे जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four months ago the forest started smelling with the fragrance of Buransh flowers
ारी के सरना में चार माह पूर्व खिले बुरांश के फूल। संवाद - फोटो : BHIMTAL
पहाड़पानी (नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों में आमतौर पर अप्रैल महीने में बुरांश खिलता है। इस बार चार महीने पहले दिसंबर में ही जगल बुरांश के फूलों से महकने लगे हैं। पहाड़पानी, धारी, सरना, मुक्तेश्वर, गुनियालेख के घने जंगलों में बुरांश के पेड़ों में फूल खिले हैं। बुरांश के फूल सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। स्थानीय निवासी समय से पहले बुरांश खिलने की वजह जलवायु परिवर्तन मान रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को रोजगार तो सैलानियों मिलता है स्वाद
बुरांश का फूल स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का जरिया है। मार्च और अप्रैल में खिलने वाले बुरांश के फूलों को तोड़कर स्थानीय महिलाएं और ग्रामीण उसका जूस तैयार कर अपनी आजीविका चलाते हैं। बुरांश का जूस बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानी को बेहद पसंद करते हैं। बुरांश का जूस सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। बुरांश का जूस हृदय रोगियों, डायबिटीज रोगियों, शरीर की त्वचा में जलन को कम करने, लिवर दुरुस्त रखने और लोगों की इम्युनिटी को मजबूत करने में सहायक होता है। बुरांश के जूस की मांग देश ही नहीं विदेशों तक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed