फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four lane highway from Teenpani to Mandi has been running on paper for 34 months.

Nainital News: 34 महीनों से कागजों में दौड़ रहा है तीनपानी से मंडी तक फोरलेन हाईवे

Mon, 02 Oct 2023 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Oct 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Four lane highway from Teenpani to Mandi has been running on paper for 34 months.
हल्द्वानी। बजट मिलने के 34 महीने बाद भी तीनपानी से मंडी तक फोरलेन हाईवे का काम एक इंच नहीं बढ़ पाया है। इस सड़क को दिसंबर 2020 में स्वीकृति मिली थी। यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए उस समय 1.10 करोड़ रुपये भी जारी हुए थे। वन विकास निगम को 95 पेड़ काटने थे। इनें अभी 15 पेड़ कटने से रह गए हैं। हाईवे नहीं बनने के कारण रोज इस सड़क पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन


तीनपानी से लेकर मंडी तक सड़क की लंबाई 2.045 किलोमीटर है। तत्कालीन लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने इसे मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कराया था। दिसंबर 2020 में शासन ने इस सड़क को फोरलेन करने की स्वीकृति दी। यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए 1.10 करोड़ रुपया भी जारी किया। फोरलेन हाईवे के लिए अब तक 95 में 80 पेड़ ही कट पाए हैं। पेड़ कटने के बाद ही यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम होगा। इसके बाद विद्युत विभाग बिजली की लाइन को शिफ्ट करेगा। अभी इसमें दो महीने और लगने का अनुमान है।
विज्ञापन




ये होना है -

- सड़क 14 मीटर चौड़ी होगी।

- सड़क के बीच में दो फिट का डिवाइडर बनाया जाएगा।

- सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर की पटरी बनाई जाएगी।

- सड़क के पश्चिम दिशा में पानी निकासी के लिए नाली बनेगी।

- पूरब में बनी नहर को कवर कर इस पर फुटपाथ बनाया जाएगा।



तीन लाख की आबादी है परेशान -

तीनपानी से मंडी तक सड़क से प्रतिदिन करीब 20 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। ये बरेली से आने वाला मुख्य मार्ग है। सब्जी मंडी भी इसी सड़क पर स्थित है। यहां रोज रात और सुबह जाम लगता है। इस सड़क से तीन लाख की आबादी सीधे जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्युत विभाग को 2020 में ही बजट जारी कर दिया था। वन विभाग ने पेड़ों का छपान नहीं किया। इस कारण अब तक पेड़ नहीं काटे गए। पेड़ नहीं कटने के कारण बिजली की लाइन शिफ्ट नहीं हो पाई। 15 पेड़ काटने के अलावा, पुलिस चौकी और मंदिर शिफ्ट होना है। लोनिवि ने डीपीआर बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। जल्द ही डीपीआर शासन को भेजी जाएगी।

अशोक कुमार अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed