{"_id":"61a92cf1b59c9c21f70efdde","slug":"four-korana-including-female-police-personnel-found-infected-haldwani-news-hld4464195111","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस कर्मी समेत चार कोराना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिस कर्मी समेत चार कोराना संक्रमित मिले
विज्ञापन
रामनगर/हल्द्वानी। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के चार केस मिले। इनमें एक महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
रामनगर में पिछले तीन दिनों में 31 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को 200 लोगों की आरटीपीआर जांच की गई, जबकि 18 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट में एक महिला पुलिस कर्मी सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम के हेल्थ बुलेटिन में शाम छह बजे तक जिले में एक केस मिलने की बात कही गई है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में 1400 सैंपलिंग की है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी का कहना है कि सैंपलिंग की जा रही है। रैंडम जांच करने से लेकर अन्य आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि जनरल बीसी जोशी में कोरोना के तीन रोगियों का उपचार चल रहा है, जो रोगी भर्ती हैं, उनकी सेहत ठीक है।
विदेश से आए चार लोगों का पता चला
रामनगर। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि विदेश से आए आठ लोगों में से चार का पता चल गया है। अमेरिका से आए दो लोग चोरपानी और आयरलैंड से आया एक व्यक्ति पीरूमदारा में रहा रहा था। तीनों वापस चले गए हैं। उम्मेदपुर में अपने घर में रह रहे एक व्यक्ति में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चार अन्य का पता अभी नहीं चल सका है।
विज्ञापन
जल्द जारी होगी चयनित डॉक्टरों की लिस्ट
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 27 नवंबर को विभिन्न पदों पर डॉक्टरों की भर्ती के लिए वाक इन इंटरव्यू रखे गए थे। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि इसमें 33 डॉक्टर इंटरव्यू में शामिल हुए। चयनित चिकित्सकों की लिस्ट एक-दो दिनों में जारी हो जाएगी।