{"_id":"683774fc0918c26f1901e11e","slug":"foundation-stone-laid-for-new-police-station-building-in-banbhulpura-haldwani-news-c-8-1-hld1044-571747-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बनभूलपुरा में नए थाने के भवन रखी नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बनभूलपुरा में नए थाने के भवन रखी नींव
विज्ञापन
बनभूलपुरा मलिक का बगीचा में थाना निर्माण से पूर्व डीआईजी रिद्धिमा अग्रवाल द्वारा भूमि पूजन कि
हल्द्वानी। संवेदनशील इलाके में शामिल बनभूलपुरा थाने को अब अपना भवन मिलने उम्मीद जग गई है। बुधवार को आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल और एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने थाना निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अफसरों ने भवन की पहली ईंट रखी।
बनभूलपुरा में फरवरी 2024 में मलिक के बगीचे से शुरू हुई हिंसा में छह से अधिक लोगों की जान चली गई थी। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने बनभूलपुरा में थाना बनाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद यहां भूमि तलाशी गई और मलिक के बगीचे में थाना निर्माण की कवायद शुरू हो गई। थाने के निर्माण हेतु सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर निर्माणदायी संस्था से समन्वय स्थापित करते हुए बुधवार को भूमि पूजन किया गया। आईजी के साथ ही एसएसपी ने नए थाने की नींव रखी। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि अपराध नियंत्रण, स्थानीय लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान अब हो सकेगा। एसएसपी ने कहा कि मजबूत पुलिसिंग की यह बुनियाद रखी गई है। इस दौरान एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी और थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी मौजूद रहे।
अतिक्रमण हटा सरकारी जमीन वापस ली थी
बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में सरकारी जमीन पर मदरसा और मस्जिद बनाकर अतिक्रमण किया गया था। आठ फरवरी 2024 को नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने गई तो वहां बवाल हुआ था। प्रशासन ने 800 वर्गमीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया था। यह जगह पुलिस विभाग को हस्तांतरित हो गई। तब वहां अस्थायी पुलिस चौकी भी खोल दी गई थी।