{"_id":"6ad51996ded9e27f16053d44","slug":"foundation-stone-laid-for-goddess-durga-temple-in-sainjana-kitchha-news-c-242-1-shld1013-148653-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सैंजना में मां दुर्गा के मंदिर का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सैंजना में मां दुर्गा के मंदिर का शिलान्यास
Mon, 19 Oct 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। ग्राम सैंजना स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर परिसर में मां दुर्गा के मंदिर निर्माण कार्य का भूमि पूजन व शिलान्यास रविवार को विधायक तिलक राज बेहड़ ने किया। विधायक ने कहा कि शारदीय नवरात्र शक्ति की उपासना और भक्ति का पर्व है। उन्होंने बताया कि किच्छा से ग्राम सैंजना होते हुए दरऊ की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के लगभग आठ किमी हिस्से का 1.5 करोड़ की लागत से हॉटमिक्स से नवीनीकरण कार्य कराया जाएगा। बताया कि ग्राम सैंजना में मां दुर्गा के मंदिर निर्माण के लिए सात लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। वहां ग्राम प्रधान विजय यादव, अंकुर पपनेजा, भुवन सिंह, महेंद्र पाल, सुरेश यादव, शाहिद हुसैन, मुख्त्यार अहमद, शाकिर मियां, बलदेव कश्यप आदि थे। संवाद
विज्ञापन