{"_id":"57250d714f1c1b6536a91821","slug":"found-14-2-million-for-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं को विकास कार्यों के लिए मिले 1.42 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं को विकास कार्यों के लिए मिले 1.42 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Sun, 01 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला पंचायत की बैठक में समस्याओं को हल कराने के साथ ही विकास कार्यों को समान रूप से पूरा किए जाने पर चर्चा हुई। कहा गया कि भीमताल स्थित केंद्रीय विद्यालय भवन से जिला पंचायत को किराये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। तय किया कि किराया भुगतान के लिए शीघ्र ही केंद्रीय विद्यालय को आरसी जारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव रखे। सुमित्रा प्रसाद ने सदस्यों को बताया कि विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत को 1.42 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं साथ ही चतुर्थ राज वित्त आयोग की वर्ष 2016-17 की विकास योजनाओं का चयन कर लिया गया है। जनप्रतिनिधियों ने बैठक भत्ते को चार सौ रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये कराने, बैठक भत्ता जिला निधि से वहन करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष से कहा कि मनरेगा के तहत योजनाओं का निर्माण जिला पंचायत द्वारा कराया जाए। सदस्यों ने नगरपालिका परिषद नैनीताल द्वारा सदस्यों को नि:शुल्क लेक ब्रिज पास जारी कराने की भी मांग की। जिला पंचायत की परिसंपत्तियों के रखरखाव के संबंध में तय किया गया कि जिला पंचायत के डाकबंगले में संचालित किए जा रहे केंद्रीय विद्यालय भीमताल से किराए की बकाया वसूली के लिए आरसी जारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल, सदस्य डा. हरीश बिष्ट, कृष्णानंद कांडपाल, पीसी गोरखा, गोविंद सिंह सामंत, धीरज बिष्ट, विरराम आर्य, सुरजीत सिंह, प्रकाश गरजोला, शांति भट्ट, महेंद्र चौधरी, पूनम बिष्ट, दिव्या, नीलम पाल, शांति मेहरा, विनोद कुमार, किरन जोशी, गणेश सिंह मेहरा आदि मौजूद थे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी हिमाली जोशी पेटवाल ने किया।