फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forming a psychological group will help in getting rid of addiction

Nainital News: मनोवैज्ञानिक समूह का गठन कर नशे से मिलेगा छुटकारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Forming a psychological group will help in getting rid of addiction
हल्द्वानी। महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित नशीले पदार्थों के सेवन और इसके दुष्परिणाम विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया है। हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस की डा. मालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में स्थापित ट्रेनिंग सेंटरों के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन हम प्राथमिक मनोवैज्ञानिक समूह का गठन कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियांशी रावत प्रथम, नानूप्रिया पाठक द्वितीय, तमन्ना भट्ट तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि प्रभा जोशी एवं निधि को सांत्वना पुरस्कार मिला। संगोष्ठी में शोधार्थियों की ओर से शोध आलेखों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें श्रेष्ठ शोध आलेख का पुरस्कार मनोज खंकरियाल, आर्या कौशिक, भानुप्रिया पाठक को दिया गया। ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण में सुमन भंडारी ने पुरस्कार प्राप्त किया। प्राध्यापकों में श्रेष्ठ शोध प्रस्तुतीकरण स्वाति मेलकानी, डा. विवेक कुमार, अमरप्रीत सिंह ने प्राप्त किया। डा. प्रदीप पांडेय ने राष्ट्रीय संगोष्ठी की रिपोर्ट प्रस्तुत की। राष्ट्रीय संगोष्ठी की संयोजक प्रोफेसर डा. रश्मि पंत ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा, आयोजन सचिव डा. विभाग पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed