{"_id":"68d6eeffb3a4827312003fbd","slug":"former-student-union-president-clashes-with-outpost-in-charge-video-released-haldwani-news-c-337-1-hld1039-125794-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चौकी प्रभारी से उलझे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, वीडियो जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चौकी प्रभारी से उलझे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, वीडियो जारी
Sat, 27 Sep 2025 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। डहरिया में जमीन पर कब्जे के लिए भाइयों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष सड़क पर उतर आए और मारपीट होने लगी। सूचना पर मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस के सामने भी हंगामा होता रहा। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। मामले से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चौकी प्रभारी से उलझता दिखाई दे रहा है।
डहरिया में 24 सितंबर की रात पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का अपने भाइयों से विवाद हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि छात्रनेता ने बाहरी युवकों को बुलाकर मारपीट की। उन्होंने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी है। मामले की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी बीएस मेहता मौके पर पहुंचे तो उनके सामने भी दोनों पक्ष उलझने लगे। पुलिस के मुताबिक तीन भाइयों में विवाद है। इनमें दो भाई एक तरफ और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दूसरा पक्ष है। चौकी प्रभारी मेहता ने बताया कि मामला वर्ग-चार की भूमि पर कब्जे से जुड़ा है। मामले से उपजिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया है।