फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former Haryana minister Captain Ajay Singh Yadav will visit Nainital district under the organization Srujan

सियासी: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की धार तेज करेंगे हरियाणा-MP के नेता, अजय सिंह यादव आज लेंगे बैठक

Thu, 04 Sep 2025 11:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Sep 2025 11:26 AM IST
सार

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नई कमेटी के साथ मजबूत संगठन की कवायद में दो पूर्व मंत्री जुटेंगे। छह सितंबर तक हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव नैनीताल जनपद में रहेंगे।

विज्ञापन
Former Haryana minister Captain Ajay Singh Yadav will visit Nainital district under the organization Srujan
Congress flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नई कमेटी के साथ मजबूत संगठन की कवायद में दो पूर्व मंत्री जुटेंगे। छह सितंबर तक हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव जबकि सात से 13 तक मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखदेव पान्से नैनीताल जनपद में रहेंगे। बुधवार की शाम अजय सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत भी किया।

विज्ञापन

पान्से सात सितंबर को कांग्रेस कार्यालय स्वराज भवन में पूरे दिन बैठक लेंगे। शाम को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की बैठक होगी। आठ सितंबर को धारी ब्लाक में 11 बजे, दो बजे रामगढ़ ब्लाक, नौ सितंबर को 11 बजे गरमपानी, 2 बजे से भवाली, शाम पांच बजे भीमताल, 10 सितंबर को 11 बजे नैनीताल नगर कांग्रेस, 3 बजे कालाढूंगी और कोटाबाग, 11 सितंबर को 11 बजे मालधन चौड़, 2 बजे रामनगर के कांग्रेसियों के साथ जबकि 12 सितंबर को 11 बजे बिंदुखत्ता, 2 बजे लालकुआं, 4 बजे हल्दूचौड़ और कुंवरपुर में बैठक होगी। 13 सितंबर को कांग्रेस कार्यालय में दो बजे से अध्यक्ष पद के दावेदारों की राय जानेंगे।

विज्ञापन

इसी प्रकार पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव बुधवार की शाम नैनीताल रोड स्थित होटल में पहुंचे यहां विधायक सुमित हृदयेश के साथ ही महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट व कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। चार सितंबर को पूर्व कैबिनेट मंत्री 11:30 बजे कांग्रेस कार्यालय पर बैठक होगी। इसके बाद अपराह्न 1:00 बजे से हल्द्वानी महानगर कांग्रेस की बैठक लेंगे। शाम को चार बजे काठगोदाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक जबकि शाम छह बजे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं बनभूलपुरा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करेंगे। पांच सितंबर को 11 बजे बमौरी ब्लॉक, शाम 3 बजे युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के साथ कांग्रेस कार्यालय में, शाम 5 बजे कालाढूंगी विधानसभा के नगर निगम क्षेत्र में आने वाले वार्डो के कार्यकर्ता के साथ बैठक करेंगे। शाम सात बजे सिख समाज के लोगो के साथ बैठक करेंगे। छह सितंबर को प्रातः 11 बजे आनंद आश्रम जाकर संवाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed