फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former geologist of Kumaon University, Dr. Bahadur Singh Kotlia is no more.

Nainital News: कुमाऊं विवि के पूर्व भूगर्भशास्त्री डॉ. बहादुर सिंह कोटलिया नहीं रहे

Wed, 14 Feb 2024 04:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 14 Feb 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Former geologist of Kumaon University, Dr. Bahadur Singh Kotlia is no more.
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व भूगर्भशास्त्री डॉ. बहादुर सिंह कोटलिया (67) का मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया। पिछले कुछ समय से वह बीमार थे और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में होगा।
विज्ञापन



नैनीताल जिले के ओखलकांडा के कोटली गांव निवासी कोटलिया कुमाऊं विवि के एमएससी भूविज्ञान विभाग के 1979 के पहले बैच के विद्यार्थी रहे। बाद में पीएचडी करने के बाद वह जर्मनी के एलक्जेंडर वॉन फाउंडेशन के पोस्ट डॉक्टरल फेलो रहे। 1991 में वह यूजीसी के शोध वैज्ञानिक के तौर पर कुमाऊं विवि आए। उनकी धर्मपत्नी मंजू कोटलिया जिला कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए। फेफड़ों में संक्रमण के चलते पिछले कुछ दिनों से वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डीएस रावत आदि ने दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed