फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest, water and land will be saved after implementation of fifth schedule

Nainital News: पांचवीं अनुसूची लागू होने से बचेंगे जंगल, जल और जमीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Forest, water and land will be saved after implementation of fifth schedule
हल्द्वानी। नगर निगम सभागार में विभिन्न संगठनों के अधिवेशन में पहाड़ को बचाने के लिए मंथन किया गया। इस दौरान पांचवीं अनुसूची और जनजातीय दर्जा वापसी की मांग पुरजोर ढंग से उठाई गई।
विज्ञापन


अधिवेशन में बतौर मुख्य वक्ता इतिहासकार अजय सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 1972 से पहले उत्तराखंड का पर्वतीय क्षेत्र संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत था। देश के ट्राइबल क्षेत्र में शेड्यूल्ड डिस्ट्रिक्ट एक्ट 1874, नॉन रेगुलेशन एरिया एवं बहिष्कृत क्षेत्र घोषित थे। इन्हीं इलाकों के मूल निवासियों को आजादी के बाद ट्राइब स्टेटस और पांचवीं अनुसूची या छठीं अनुसूची घोषित किया गया। उत्तराखंड में यही ट्राइबल कानून लागू थे लेकिन पर्वतीय क्षेत्र में पांचवीं अनुसूची लगाने के बजाय 1972 में यह कानून पहाड़ियों से छीन लिया गया।
विज्ञापन

पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत ने कहा कि पांचवीं अनुसूची लागू होने से जल, जंगल और जमीन बचेगी। बताया कि इन मुद्दों को लेकर 22 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में मूल निवासी संसद का आयोजन होगा। इसके लिए जनता को एकजुट किया जाएगा। उत्तराखंड युवा एकता मंच के संयोजक पीयूष जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की समस्याओं का एकमात्र समाधान 5वीं अनुसूची की वापसी है। उत्तराखंड एकता मंच के निशांत रौथान ने कहा कि उत्तराखंड के 80 फीसदी लोग मूल रूप से खस जनजाति से हैं। यहां का ट्राइबल स्टेटस धीरे-धीरे छीना गया है और इसे वापस लेने से ही उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनूप बिष्ट ने सभी तथ्यों को पीपीटी के जरिए प्रस्तुत किया और प्रदर्शन के लिए सभी को आमंत्रित किया। अधिवेशन में एडवोकेट डीके जोशी, संजय राठौर, बेरोजगार संघ के कुमाऊं संयोजक भूपेंद्र कोरंगा, मोहन कांडपाल, बृजेश बिष्ट, पंकज बिष्ट, शांति जीना, हेमा कबड़वाल, कल्पना रावत, तन्नू बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed