{"_id":"497a0121095e012b0fb13a25c233c96f","slug":"forest-villagers-seeking-to-provide-infrastructure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने की मांग
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
ग्राम कालूसिद्ध नई बस्ती में वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने समेत कई मांगों को लेकर ग्रामीणों की महापंचायत हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार की सद्बुद्धि के लिये 28 दिसंबर को लखनपुर चुंगी में हवन किया जाएगा। शाम को मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति जिलाध्यक्ष एसलाल ने कहा लगातार ज्ञापन, धरना प्रदर्शन करने के बावजूद सरकार बात सुनने को तैयार नही है। वनग्रामों को मूलभूत सुविधाएं दिये जाने के लिये कोई ठोस नीति नही बनाई गयी है। उन्होंने कहा दलितो को हितैषी कहने वाली सरकार दलितों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा रामनगर विधानसभा में आने वाले राज्यमंत्री, मंत्रियों का विरोध किया जाएगा। इस दौरान गोपाल शर्मा, हेमा टम्टा, पुष्कर लाल, खुशाली राम, मो ताहिर, शिवनाथ गोस्वामी, नंदन सिंह रावत, पानसिंह रौतेला, अजय रावत, ओम प्रकाश रौत, गीता देवी, दीपा देवी, मंजू भारद्वाज, नंदी देवी, गोपाल राम, कुंदन राम, भुवन चंद्र, रमेश चंद्र, कुंवर सिंह, विमला देवी, संजय सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन