{"_id":"f4035c2a7be01f4e5bde29bfc667c7c4","slug":"forest-vegetation-destroyed-by-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग से वनस्पतियां नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग से वनस्पतियां नष्ट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
नगर के शेर का डांडा बीट में बुधवार को करीब दो बजे अचानक आग लग गई। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन दिनों सूखा पड़ने की वजह से कुछ लोग बीडी, सिगरेट आदि पीकर जंगल में डाल दे रहे हैं, जिसकी वजह से आग लग जा रही है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग को सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन