फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest Minister inspected the road and drain

Nainital News: वन मंत्री ने सड़क और नाले को देखा

Wed, 15 Oct 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Forest Minister inspected the road and drain
हल्द्वानी के जीतपुर नेगी में वन मंत्री सुबोध उनियाल को सड़क और नाले की समस्या बताते मेयर गजराज 
हल्द्वानी। वन मंत्री सुबोध उनियाल मंगलवार को नगर निगम के जीतपुर नेगी वार्ड में पहुंचे। यहां मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने वन मंत्री को वन भूमि पर स्थित सड़क और नाले से संबंधित समस्याओं को हल कराने की मांग की।
विज्ञापन

उनियाल ने सड़क और नाले का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मेयर को आश्वस्त किया कि विभागीय स्तर पर क्षेत्र में सड़क और नाले का निर्माण शीघ्र शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद थे। सड़क निर्माण को वन मंत्री से मिले पार्षद : वार्ड-58 तल्ली हल्द्वानी के डी क्लास खन्ना फार्म व केशवपुरम में सड़क निर्माण में आड़े आ रही वन भूमि के लिए पार्षद मनोज जोशी वन मंत्री सुबोध उनियाल से मिले। सर्किट हाउस में वन मंत्री से मिले पार्षद ने कहा कि इन क्षेत्रों में 50 साल से अधिक समय से सड़क नहीं बन पाई है। करीब 200 कॉलोनीवासी वन भूमि से होकर आवाजाही करते हैं। इस पर वन मंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed