फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest guard suspended in case of cutting of trees

पेड़ कटने के मामले में वन रक्षक निलंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Forest guard suspended in case of cutting of trees
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत पीपलपड़ाव रेंज में खैर-सागौन के 15 पेड़ काटने के मामले में जांच के बाद प्रथमदृष्टया वन रक्षक की लापरवाही सामने आई है। इस पर डीएफओ ने वन रक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपलपड़ाव रेंज के दक्षिण गदगदिया बीट में पिछले साल कई पेड़ों काटने की शिकायत पहुंची थी। इसके बाद मामले की जांच एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया को सौंपी गई। एसडीओ ने जांच रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी को सौंप दी थी। डीएफओ अभिलाषा ने बताया पीपलपड़ाव रेंज में सागौन और खैर के कई पेड़ कटे थे। पेड़ कटने की सूचना भी नहीं दी गई थी। प्रथमदृष्टया मामले में लापरवाही की बात सामने आ रही है। इस वजह से वन रक्षक हरीश बिष्ट को निलंबित कर दिया गया है। एसडीओ मर्तोलिया ने बताया कि निलंबित वन रक्षक हरीश बिष्ट वर्तमान में भाखड़ा रेंज में तैनात था। छह महीने पहले ही पीपलपड़ाव रेंज से भाखड़ा रेंज में वनकर्मी का तबादला हुआ था। वहीं, पीपलपड़ाव रेंज में ही तैनात एक दैनिक श्रमिक के कुछ समय पहले बरहैनी क्षेत्र में पुलिस के वाहन के आगे बाइक लगाकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भगाने का मामला सामने आया था। डीएफओ के अनुसार मामले में कार्रवाई हुई है। दैनिक श्रमिक को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed