{"_id":"2abeb3d8163015b3e1609b74248b217b","slug":"forest-fire-erupts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग के मुहाने पर इंडियन ऑयल डिपो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग के मुहाने पर इंडियन ऑयल डिपो
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
Updated Sun, 07 Jun 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
इंडियन आयल डिपो से सटे जंगल में एक बार फिर आग लग गई। आईओसी तेल डिपो के पास आग भड़कने से प्रबंधन की चिंता बढ़ गई। पास ही वन विकास निगम का प्रकाष्ठ डिपो भी था, जिस कारण प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस एवं दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो सप्ताह में आग लगने की इस दूसरी घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आईओसी तेल डिपो से सटे जंगल में आग सुलग गई, जिसने हवा चलने पर कुछ ही क्षण में विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें आसमान की ओर बढ़ रही थी। धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोग सकते में आ गए। सूचना पुलिस प्रशासन एवं तेल डिपो के अधिकारियों को लगी तो उनमें खलबली मच गई। तत्काल दमकल विभाग को फोन पर इसकी जानकारी दी गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर, आग को देखते हुए तेल डिपो में फायर सिस्टम आन कर दिए गया। तेल टंकियों को ठंडा करने के लिए उनमें पानी की बौछारें की गई। हालांकि पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता के चलते बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन