फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest Development Corporation will make furniture: Gehtodi

वन विकास निगम बनाएगा फर्नीचर : गहतोड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Forest Development Corporation will make furniture: Gehtodi
रामनगर (नैनीताल)। सब कुछ सही रहा तो वन विकास निगम कार्यशाला लगाकर फर्नीचर बनाएगा। फर्नीचर के दाम बाजार से कम होंगे और क्वालिटी भी बेहतर होगी। यह बात बृहस्पतिवार को वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने रामनगर में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही।
विज्ञापन

आमडंडा स्थित एक रिजॉर्ट में हुई बैठक में वन विकास निगम के अध्यक्ष ने कहा कि निगम जो फर्नीचर बनाएगा, उसकी क्वालिटी बेहतर होगी और बाजार से कम दामों पर लोगों को मिलेगा। इस योजना पर अधिकारियों के साथ वार्ता की गई है और जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। इससे निगम की आय बढ़ेगी और उत्तराखंड की लकड़ी की ख्याति दूर-दूर तक फैलेगी। वन विकास निगम पर्यटन गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। पर्यटन कंपनी की तर्ज पर उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्रों का भ्रमण कराएगा। उन्होंने कहा कि लकड़ी और खनन के साथ ही जड़ीबूटियों के सहारे निगम को बुलंदियों तक पहुंचाया जाएगा। अवैध खनन किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक के कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कार्यालय में स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं से निगम के अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर विधायक बिष्ट, संजय डॉर्बी, दीपक बाली, जगमोहन बिष्ट, किशोरी लाल, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह रावत, भावना भट्ट, अमिता लोहनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed