{"_id":"6a4d55b374b74f6252088768","slug":"forest-department-tightens-noose-on-smugglers-six-bikes-seized-seven-giltas-recovered-nainital-news-c-418-1-ntl1004-8234-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खैर तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, छह बाइकें सीज, सात गिल्टे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खैर तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, छह बाइकें सीज, सात गिल्टे बरामद
Wed, 08 Jul 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज की टीम ने सोमवार देर रात खैर के पेड़ों के अवैध पातन और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने दो अलग-अलग मामलों में छह मोटरसाइकिल सीज कर खैर के सात गिल्टे बरामद किए हैं। आरोपी तस्कर मौके से फरार हो गए।
मानसून सीजन को देखते हुए सोमवार रात करीब एक बजे रामनगर रेंज की टीम सघन गश्त कर रही थी। इस बीच जुड़का क्षेत्र में तस्कर खैर के खड़े पेड़ों का पातन कर बाइकों में लादकर तस्करी की फिराक में थे। वन कर्मियों को आता देख आरोपी बाइक और खैर के गिल्टे छोड़कर फरार हो गए।
वन विभाग टीम ने जुड़का क्षेत्र से तीन बाइक और तीन गिल्टे बरामद किए। उधर नाथूपुर क्षेत्र में टीम ने खैर का एक पेड़ काटकर बाइक से ले रहे तीन बाइक कब्जे में लीं। मौके से चार खैर के गिल्टे बरामद किए गए। तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि मानसून के दौरान वन तस्कर अधिक सक्रिय हो जाते हैं। इसे देखते हुए जंगलों में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। अवैध पातन, वन उपज की तस्करी और अन्य वन अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।