फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest department tightens its belt to tackle forest fire

Nainital News: वन विभाग ने वनाग्नि को लेकर कसी कमर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Forest department tightens its belt to tackle forest fire
नैनीताल। गर्मी के मौसम में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जंगल पर नजर रखने का काम किया जा रहा है। साथ ही लोगों के साथ वार्ता कर जागरूक किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि जंगल की आग वन विभाग के लिए हमेशा चुनौती बनी रहती है। जंगलों की आग से प्रतिवर्ष अमूल्य प्राकृतिक संपदा समेत जीव जंतुओं को नुकसान होता है। इसको देखते हुए 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक जंगलों में फायर लाइन काटने का कार्य किया जा रहा है। बताया कि जंगलों की निगरानी के लिए ग्राम प्रहरियों, विभागीय टीम और युवक मंगल दलों को लगाया गया है ताकि जंगलों को आग लगने से बचाया जा सके। बताया कि क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगों को जंगलों की आग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed