फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest department removed encroachment from 15 hectares of land

Nainital News: 15 हेक्टेयर जमीन से वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण

Sun, 25 May 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 25 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Forest department removed encroachment from 15 hectares of land

विज्ञापन

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज स्थित शिवनाथपुर के कुमुगडार क्षेत्र से वन विभाग ने वन गुर्जरों के कब्जे से 15 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त की। इस दौरान विरोध कर रहे अतिक्रमणकारी भारी फोर्स की मौजूदगी में पीछे हट गए। इसके बाद विभाग की टीम ने भूमि को जेसीबी व टैक्टर की मदद से पाटकर कब्जे में लेने की कार्रवाई की। वहीं बीते एक माह में वन विभाग 100 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर वन गुर्जरों का कब्जा हटा चुका है।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या के नेतृत्व में शनिवार को वन कर्मियों, प्रशासन की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ आमपोखरा रेंज के शिवनाथपुर कुमुगडार क्षेत्र में पहुंची। यहां 10 से अधिक परिवार लंबे समय से वन विभाग पर निवास कर थे। डीएफओ पीसी आर्या ने बताया कि वन गुर्जर वन विभाग की 15 हेक्टेयर भूमि पर खेती कर रहे थे। अतिक्रमण हटाने को लेकर वन गुर्जरों को कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन वन भूमि खाली नहीं हुई।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस, प्रशासन व वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। हालांकि इस दौरान कुछ वन गुर्जरों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल के साथ में होने से गुर्जर अतिक्रमण को छोड़कर चले गए। टीम ने जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से भूमि पाटकर अपने कब्जे में ले ली। विभाग के मुताबिक वन भूमि से कब्जा खाली कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed