{"_id":"68e42f2bc96953c9d60f8c82","slug":"forest-department-keeps-an-eye-on-poachers-to-protect-wildlife-nainital-news-c-238-1-shld1020-119106-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की शिकारियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की शिकारियों पर नजर
Tue, 07 Oct 2025 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के आसपास के क्षेत्र में इन दिनों सड़क किनारे पहाड़ियों पर वन्यजीव दिखाई दे रहे हैं। वन्यजीवों पर बढ़ते संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग भी सतर्क हो गया है और शिकारियों से जंगली जानवरों को बचाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
नैनीताल में सर्दियों के दिनों में वन्यजीव घुरण, कांकड़, सराव, तेंदुए आदि जंगली जानवर पहाड़ियों पर अक्सर धूप सेंकते पाए जाते हैं। जंगली मुर्गियों के झुंड भी इन दिनों सड़क किनारे और आसपास दिखाई देते हैं।
जहां वन्यजीव प्रेमी इनकी फोटो लेने के लिए उत्सुक रहते हैं वहीं अराजक तत्व भी इनका शिकार करने की कोशिशों में जुट जाते हैं। बीते वर्षों में वन्यजीवों के शिकार के कई मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि सर्दियों और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए वन्यजीवों पर संभावित खतरे को लेकर वन विभाग की टीम क्षेत्रों में गश्त कर रही है। बताया कि यदि कोई व्यक्ति वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।