{"_id":"662fe6559d175aa7560082d6","slug":"forest-blazed-once-again-in-devidhura-area-nainital-news-c-238-1-shld1020-104810-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: देवीधूरा क्षेत्र में एक बार फिर धधके जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: देवीधूरा क्षेत्र में एक बार फिर धधके जंगल
Mon, 29 Apr 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल के समीपवर्ती देवीधूरा क्षेत्र के जंगल में सोमवार को लगी आग।
नैनीताल/गरमपानी। नैनीताल के पास देवीधूरा गांव के जंगल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जंगल धधकने के बाद सोमवार सुबह आग गांव के पास तक पहुंच गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी रही। बेतालघाट के जंगल में लगी आग देर शाम तक नहीं बुझ पाई थी।
नैनीताल के देवीधूरा क्षेत्र के जंगल में जमीरा गांव की ओर से रविवार देर रात अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आग ने चीड़ के जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया। धुआ गांव तक पहुंचा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते जंगलों की आग फैलते हुए देवीधूरा गांव के पास पहुंच गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने आग को आवासीय क्षेत्र से पहुंचने से पहले रोक लिया। हालांकि जंगल में लगी आग नहीं बुझ पाई है। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि आग लगाने वाले अराजक तत्वों की खोजबीन की जा रही है। आग बुझाने का काम जारी है। उधर, बेतालघाट की ग्राम पंचायतों के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। सोमवार को बेतालघाट के डोबा और सिल्टोना से लगे जंगल में सुबह से शाम तक धधकते रहे। आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचने के साथ हरियाली गायब हो गई है। साथ ही महिलाएं अपने मवेशियों के लिए जंगल से चारा नहीं ला पा रही हैं। देर शाम तक जंगल में लगी आग नहीं बुझ पाई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने से धुंध से सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
जंगल में लगी आग पर सरकार ने 36 घंटे में काबू पाया : भट्ट
भवाली (नैनीताल)। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को भवाली रेंज से सटे जंगलों का दौरा कर वन विभाग के अधिकारियों से वनाग्नि को लेकर जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि जंगलों में लगी आग पर सरकार ने 36 घंटे में काबू पाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि से निपटने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही जंगलो में वन विभाग और एनडीआएफ के साथ वायुसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से आग पर काबू पा लिया है। मंत्री ने कहा कि नैनीताल सहित सभी पर्यटक स्थल पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रदेश में आने वाले सभी पर्यटकों की सुरक्षा की गारंटी सरकार की है। मंत्री ने लोगों से वनाग्नि की घटनाएं रोकने में प्रशासन के सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष पंकज अद्विति शिवांशु जोशी, नीतु जोशी, प्रकाश आर्या, गीतेश त्रिपाठी, कुंदन चिलवाल, देवेंद्र बिष्ट, सचिन गुप्ता, मोहम्मद जावेद आदि रहे।
विज्ञापन
11 लोगों पर वन आधिनियम के तहत दर्ज हुआ केस
डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि डिविजन में वनाग्नि की 28 घटनाओं में 33 हेक्टेअर के आसपास जंगल प्रभावित हुआ जो अब पूरी तरह काबू में है। कहा कि डिविजन में कुल 11 लोगों पर वन आधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं।
एनडीआरएफ ने बुझाई गागर के जंगल में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली(नैनीताल)। रामगढ़ से लगे गागर और महेशखान के जंगल में रविवार को लगी आग पर सोमवार सुबह एनडीआरएफ और वन विभाग की टीम ने काबू पाया। आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि जंगल में लगी आग को वनकर्मियों और एनडीआरएफ की मदद से बुझा लिया गया।