{"_id":"6a00d41f4fa25d2ea30fa294","slug":"foreign-students-get-acquainted-with-indian-culture-nainital-news-c-418-1-shld1006-6516-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भारतीय संस्कृति से रूबरू हुए विदेशी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भारतीय संस्कृति से रूबरू हुए विदेशी विद्यार्थी
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में इंडियन सोशियो-कल्चरल एनवायरनमेंट अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। अमेरिकी विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति के प्रति उत्साह दिखाते हुए हिंदी में अपने अनुभव साझा किए।
विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, हिंदी और कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने भीमताल परिसर के स्वयंसेवकों के साथ पारंपरिक झोड़ा नृत्य में भी भाग लिया। छात्राओं ने भारतीय परिधानों में साड़ी प्रस्तुति भी की।
भीमताल परिसर के निदेशक कर्नल (से.नि) अनिल कुमार नायर ने सेंटर फॉर कुमाऊंनी कल्चर एंड हेरिटेज की सराहना की।
उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम का नौवां सफल आयोजन था। नायर ने बताया कि विदेशी विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी संस्कृति को जाना और पश्चिमी संस्कृति की झलक भी साझा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों ने भारतीय चाय, पारंपरिक व्यंजन, पहाड़ी संस्कृति, मेहंदी का लुत्फ उठाया। साथ ही भारतीय परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में अतिथि को देवतुल्य माना जाता है। समारोह के दौरान सभी अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा करने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए।