फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   For the first time in the forest, women will command the vehicles

पहली बार जंगलात में महिलाएं संभालेंगी वाहनों की कमान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the forest, women will command the vehicles
हल्द्वानी। आने वाले दिनों में वन विभाग के वाहनों की कमान महिलाएं भी संभालेंगी। प्रदेश में पहली बार वन विभाग में 56 महिला ड्राइवरों की भर्ती करने की तैयारी है।
विज्ञापन

वन विभाग का काम चुनौतीपूर्ण माना जाता है। दुर्गम क्षेत्र में तैनाती से लेकर अवैध खनन रोकने और वन संपदा को बचाने में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। महकमे में प्रमुख वन संरक्षक से लेकर फॉरेस्ट गार्ड तक के पदों पर कई महिलाएं कुशलतापूर्वक कार्य कर रही हैं। वर्तमान में केवल उप प्रभागीय वनाधिकारी का पद है, जिस पर कोई महिला कार्यरत नहीं है। आने वाले समय में महिलाएं वन विभाग के वाहनों को चलाते हुए दिख सकती हैं। वन विभाग में ड्राइवर के 94 पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेसीसीसी) के माध्यम से भर्ती करने की योजना है। मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन विकास एंव कार्मिक मनोज चंद्रन कहते हैं कि इसमें 56 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पहली बार है कि वन विभाग में महिला ड्राइवर की भर्ती की जाएगी। बता दें कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में ड्राइवरों के 164 पदों पर समूह-ग के अंतर्गत भर्ती निकली है।
विज्ञापन

273 महिला कार्मिक जंगलों की सुरक्षा में जुटीं
प्रदेश में वन विभाग में 39 रेंजर, दो डिप्टी रेंजर, 87 वन दरोगा और 145 महिला फॉरेस्ट गार्ड जंगलों की सुरक्षा के लिए तैनात हैं। वन अधिकारियों के अनुसार 15 रेंजर, 105 वन दरोगा और 700 महिला फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। अब 56 चालकों की भर्ती से वन विभाग में महिला कर्मियों का प्रतिनिधित्व और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed