फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Football medal winner Nirmal was given a grand welcome by the public

Nainital News: फुटबाल के पदक विजेता निर्मल को जनता ने पलकों पर बिठाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Football medal winner Nirmal was given a grand welcome by the public
हल्द्वानी। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में उत्तराखंड की टीम के शानदार प्रदर्शन और सिल्वर मेडल जीतने पर टीम के सभी खिलाड़ियों का अपने-अपने क्षेत्रों में सम्मान किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को हल्द्वानी के खिलाड़ी निर्मल बिष्ट के सम्मान में खेल प्रेमियों ने बाइक रैली निकाली। काठगोदाम नरीमन चौराहे से शुरू होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची बाइक रैली में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खेल प्रेमियों ने निर्मल के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर निर्मल बिष्ट ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा युवाओं को नशा करना ही है तो खेल का करें जिससे वे अपने देश और परिवार का नाम रोशन कर सकें। कहा कि सभी को कोई ना कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। इस अवसर पर खेल उपनिदेशक रशिका सिद्दीकी, नैनीताल जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल आदि ने निर्मल को बधाई दी। इस दौरान रैली आयोजक वीरू कालाकोटी, मुकुल भंडारी, प्रिंस बिष्ट, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी दिनेश बिष्ट, आनंद देव, विजय बिष्ट, महेश बिष्ट, नवीन पांडे, भागवत मेर, किशन पाल, गोपाल नेगी, दिनेश रावत, रजत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed