{"_id":"643321d1b19b7b05b008ffd9","slug":"football-championship-ends-with-uttarakhands-victory-haldwani-news-c-8-1-hld1038-107671-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: उत्तराखंड की जीत के साथ फुटबाल चैंपियनशिप संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: उत्तराखंड की जीत के साथ फुटबाल चैंपियनशिप संपन्न
Mon, 10 Apr 2023 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 10 Apr 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेली जा रही नेशनल महिला फुटबॉल
हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सीनियर महिला फुटबाल चैंपियनशिप के समापन दिवस का मैच उत्तराखंड की टीम ने जीता। उत्तराखंड की महिलाओं ने पुडुचेरी को 4-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उत्तराखंड की अंजली ने सर्वाधिक तीन गोल करके अपनी हैट्रिक गोल पूरी की।
उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में रविवार को खेले गए मैच के पहले हाफ के 7वें मिनट में उत्तराखंड की भगवती चौहान ने पहला गोल किया। 38वें, 55वें और 60वें मिनट में उत्तराखंड की अंजली क्षेत्री ने लगातार तीन गोल कर अपनी टीम को 4-0 से आगे कर दिया। मैच की समाप्ति तक पुडुचेरी की टीम कोई गोल नहीं कर पाई जिससे उत्तराखंड ने 4-0 से मैच जीत लिया।
इससे पहले मैच के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जतिन बिष्ट और आरिफ अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के निर्णायक नृपेन हालदार, रिपुनाथ गगोई, सुकांता देवनाथ, होपेन मुर्मु, मैच कमिश्नर मो. सलीम, मैच एसेशर तुसेर कांति गुहा रहे।
विज्ञापन
मैच के विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय टीम के पूर्व खिलाड़ी डा. शैलेंद्र विश्वकर्मा, क्रांति देव यादव, रईस अहमद जाफरी, विवेक प्रकाश गुप्ता, दीप्रेद्र जोशी, संजय पांडे, मुरली मनोहर, इसरार अहमद रहे।
समापन दिवस के मैच के बाद राजेंद्र सिंह क्वीरा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट, दलवीर सिंह, पीतांबर भट्ट, दिनेश सिंह, तनवीर अहमद, नीरज पांडे सतनाम बाला, अनिल, सलीम, पूनम मेहता मौजूद रहे।