{"_id":"58c0650f4f1c1bc142dc4647","slug":"food-sampling-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में फूड सेंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में फूड सेंपलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Thu, 09 Mar 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में फूड सेंपलिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। होली को लेकर मिठाई व खाद्य सामग्री में मिलावटखोरों के खिलाफ बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर तीन दुकानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। इसके अलावा टीम ने बिना लाइसेंस के चल रही आठ दुकानों के स्वामियों को नोटिस देकर लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने कोसी रोड स्थित गर्ग नमकीन स्टोर से दूध, ईजी-डे से सरसों के तेल व दीवान भंडार पर गुझियों के सैंपल लिए। कुछ दुकानों पर खाद्य सामग्री खुले में बिकने तथा दुकानों पर साफ-सफाई न मिलने पर दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्राम कानिया में बिना लाइसेंस के चल रही आठ दुकानों के स्वामियों को नोटिस थमाते हुए जल्द से जल्द लाइसेंस लेने के निर्देश दिए। टीम की कार्रवाई से मिलावटखोरों में खलबली मची रही और कई दुकानदार को अपनी दुकान बंद करके भाग गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, आनंद सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन