फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Following the major supporters of the blockade Co

ब्लाक प्रमुख समर्थकों ने किया सीओ का घेराव

Sat, 19 Dec 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 19 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन

सेंट्रल हास्पिटल में डॉक्टरों से मारपीट के आरोपी ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट ने समर्थकों के साथ सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी का घेराव किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने हास्पिटल प्रबंधन के दबाव में झूठा मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में हास्पिटल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सभी क्षेत्र प्रतिनिधि तीन दिन बाद आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार की दोपहर कोतवाली पहुंचे। समर्थक सेंट्रल हास्पिटल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी भी थे। नारेबाजी की आवाज सुनते ही सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी अपने कार्यालय से उठकर कोतवाली आए। यहां ब्लाक प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख ने सीओ को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि वे रतन सिंह डोगरा की मौत होने पर सहानुभूति जताने हास्पिटल गए थे। आरोप लगाया कि गलत तथ्यों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसके पहले उमेश नैनवाल की माता की मौत, कुंदन सिंह नेगी की माता की मौत और भगवती बिष्ट के इलाज में कोताही अस्पताल प्रशासन द्वारा बरती गई है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर तीन दिन बाद जनप्रतिनिधि आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया तो जनप्रतिनिधि वापस लौट गए। देर शाम ब्लाक प्रमुख समेत अन्य लोग जिलाधिकारी से मिले और कहा कि सेंट्रल हास्पिटल मौत का अड्डा बन चुका है, इसकी जांच होनी चाहिए।


हास्पिटल में बाउंसर रखे गए हैं। इलाज के नाम पर हास्पिटल में लूट खसोट होती है। 50 हजार का स्टंट आनन-फानन में डालकर ढाई लाख रुपये लिए जाते हैं। मामले की लिखित शिकायत करने पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने जांच का आश्वासन दिया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed