{"_id":"68bb423d1d9434a71804c16b","slug":"folk-song-and-light-music-competition-from-today-haldwani-news-c-238-1-ntl1003-118210-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लोकगीत एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लोकगीत एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता आज से
Sat, 06 Sep 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। डॉ. सुशीला साह मेमोरियल लोकगीत एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। युगमंच एवं शारदा संघ की ओर से शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम ने बताया कि शनिवार व रविवार को शाम चार बजे से प्रतियोगिता शारदा संघ के सभागार में होगी। शनिवार को पहले दिन दो वर्ग में लोकगीतों की प्रस्तुति होगी। जूनियर वर्ग में 15 वर्ष तक के 29 तथा 15 वर्ष से बड़े आयु वर्ग में 12 कलाकार प्रस्तुति देंगे। रविवार को संगीत प्रतियोगिता आयोजित होगी। जूनियर वर्ग में 35 तथा सीनियर वर्ग में 16 गायक भाग लेंगे। सफलता में शारदा संघ के घनश्याम लाल साह, डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, चंद्र लाल साह, युगमंच के जितेंद्र बिष्ट, डीके शर्मा, भास्कर बिष्ट, नवीन बेगाना जुटे हुए हैं।
विज्ञापन