फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Flowers showered during the coronation ceremony of Shri Ram.

Nainital News: श्री राम राज्याभिषेक मंचन के दौरान हुई पुष्प वर्षा

Mon, 14 Oct 2024 04:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 14 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered during the coronation ceremony of Shri Ram.
शीश महल रामलीला।
हल्द्वानी। प्राचीन रामलीला मैदान में होने वाली दिन की लीला रविवार को होली मैदान में हुई। इस दौरान श्रीराम-भरत मिलाप के साथ श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। रात्रि लीला में प्रभु राम राज्याभिषेक के साथ सुंदर भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान श्री रामलीला संचालन समिति की ओर से मंचन में सहयोग करने वाले लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मंचन से पूर्व श्री रामलीला संचालन समिति के संयोजन में मंगलपड़ाव स्थित प्राचीन होली का ग्राउंड में पंडित गोपाल दत्त भट्ट शास्त्री और रामलीला कमेटी के रिसीवर एपी वाजपेयी ने विधि विधान से भक्त प्रह्लाद की मूर्ति स्थापित कराई। 23 सितंबर को मूर्ति गिरकर टूट गई थी। इस अवसर पर विवेक कश्यप, तनुज गुप्ता, अतुल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अमित जोशी, रितेश पांडे, दिनेश गुप्ता मनोज गुप्ता, तरंग बंसल आदि उपस्थित रहे। संचालन समिति के सदस्य तनुज गुप्ता ने बताया कि 15 अक्तूबर को श्री रामलीला मैदान से दोपहर दो बजे से श्रीराम राज्याभिषेक की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें सुंदर झांकियां भी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन


शीशमहल में लंका दहन की लीला का मंचन
हल्द्वानी। शीशमहल की रामलीला में अशोक वाटिका में हनुमान जी का उत्पात, लंका दहन, अंगद का रावण के दरबार में जाना आदि का मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ कौस्तुभानंद जोशी, सुभाष गुप्ता, राजीव विनायक, सुरेश जोशी, अनिल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नीरज टेकरीवाल, दामोदर गुप्ता ने किया। यहां मुख्य व्यवस्थापक गिरीश तिवारी, अध्यक्ष मनोज तिवारी, निर्देशक नीरज फुलारा, महामंत्री एनडी तिवारी, कमल पपनै, दिनेश फुलारा आदि मौजूद रहे। उधर, श्री राम सेवक रामलीला कमेटी मुखानी में नौवें दिन अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन हुआ। रामलीला मंचन का शुभारंभ व्यास कपिल देव महाराज, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, कांग्रेस नेता ललित जोशी और कमेटी अध्यक्ष मनीष कपिल ने किया। यहां प्रदीप सिंह, अनिल कपूर डब्बू, राजेंद्र जीना, विनोद दानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed