फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Flood protection at the control room 'control' not

बाढ़ सुरक्षा कंट्रोल रूम पर ‘कंट्रोल’ नहीं

Wed, 24 Jun 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Wed, 24 Jun 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन

 बाढ़ सुरक्षा के लिहाज से तहसील में खोला गया कंट्रोल रूम खुद प्रशासन के कंट्रोल में नहीं है। कंट्रोल रूम में कर्मचारी हाजिरी लगाकर ड्यूटी से गायब हो रहे हैं। मंगलवार को एसडीएम के छापे में इसका खुलासा हुआ। एसडीएम ने गायब कर्मचारियों से का जवाब तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मानसून की बरसात के लिहाज से जिले के सभी तहसीलों में बाढ़ सुरक्षा कंट्रोल रूम खोल दिए हैं। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। प्रशासन का दावा है कि कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई है। कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही बाढ़ सुरक्षा टीम मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों तक राहत एवं बचाव कार्य करेगी।

विज्ञापन


 हल्द्वानी तहसील में भी बाढ़ सुरक्षा कंट्रोल रूम खोला गया है। कंट्रोल रूम में दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। बाकी कोई सुविधा नहीं है। तहसील में लगे फोन से ही कंट्रोल रूम का जोड़ा गया है। कर्मचारियों के गायब होने की सूचना पर मंगलवार को कंट्रोल रूम में छापा मारा। कंट्रोल रूम में कोई नहीं था। दोनों ही कर्मचारी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने नायब तहसील और कर्मचारियों को बुलवाकर कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक कराया। रजिस्टर में एक कर्मचारी ने हाजिरी लगाई थी, जबकि दूसरा अनुपस्थित था। दोनों कर्मचारी नगर निगम के हैं।

पूछताछ में पता चला कि कर्मचारी आए थे और दूसरी शिफ्ट शुरू होने से पहले ही बिना बताए घर चले गए। एसडीएम ने मामले की जांच करने एवं गायब कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

तहसीलदार कार्यालय भी बंद था। फरियादी घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौटे। पूछताछ में पता चला कि तहसीलदार नैनीताल में ट्रेनिंग में गए हैं। उनका चार्ज नायब तहसीलदार के पास है।


 तहसीलदार के नैनीताल जाने एवं चार्ज नायब तहसीलदार को दिए जाने का कोई नोटिस चस्पा नहीं था। जिससे फरियादी तहसीलदार कार्यालय के बाहर इंतजार में बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed