फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: tourists Huge crowd in Nainital on weekend

Weekend: आजादी का जश्न मनाने बड़ी संख्या में सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे पर्यटक, होटल और पार्किंग पैक

Mon, 15 Aug 2022 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2022 01:15 AM IST
सार

सरोवर नगरी में रविवार को काफी संख्या में सैलानी पहुंच गए। पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों का कारोबार भी चल पड़ा है। रविवार को भी सुबह से शाम तक पर्यटकों की आवक जारी रही।

विज्ञापन
Uttarakhand News: tourists Huge crowd in Nainital on weekend
नैनीताल के पंत पार्क में चहलकदमी करते पर्यटक। - फोटो : NAINITAL

विस्तार

सप्ताह के अंत में कई छुट्टियों और आजादी का पर्व मनाने के लिए नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी है। नगर के अधिकतर होटल और पार्किंग पैक हो गए। अचानक ट्रैफिक बढ़ने के नगर में जाम की स्थिति रही। नगर में शनिवार और रविवार को काफी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंच गए। पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों का कारोबार भी चल पड़ा है। रविवार को भी सुबह से शाम तक पर्यटकों की आवक जारी रही। इसके चलते सुबह से ही मालरोड समेत हल्द्वानी, कालाढूंगी और भवाली रोड में वाहनों का दबाव रहा।

विज्ञापन


Weekend: मसूरी में होटल फुल, कमरा न मिलने से भटकते रहे पर्यटक, लगा लंबा जाम, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को खासी मेहनत करनी पड़ी। पूरे दिन नगर की माल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार में सैलानी चहलकदमी करते नजर आए। पर्यटकों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। वहीं देर शाम तक सैलानियों से माल रोड पैक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों के वाहन रूसी बाईपास रोके

सभी पार्किंग स्थल फुल होने पर पुलिस ने रविवार को सुबह से ही रूसी बाईपास व नारायण नगर अस्थायी पार्किंग में सैलानियों के वाहनों को रोककर होटल व पार्किंग की बुकिंग देखकर ही नैनीताल में प्रवेश दिया गया। देर शाम तक रूसी बाईपास में लगभग एक हजार से ज्यादा वाहन रोके गए हैं। इस दौरान रूसी बाईपास में सैलानी नैनीताल तक वाहनों को ले जाने के लिए कई प्रयास करते नजर आए। कई सैलानी शटल सेेवा से नैनीताल तक चले गए लेकिन वहीं कई सैलानी नाराज होकर वापस हल्द्वानी की ओर चलेेेे गए।

माल रोड पर रेंगते रहे वाहन

नैनीताल में वाहनों की संख्या बढ़ने के चलते पार्किंग स्थल फुल हो गए जिसके चलते सुबह से ही नगर की मालरोड में वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। वहीं नैनीताल पहुंचे सैलानियों को जब पार्किंग नहीं मिली तो उन्होंने सड़क के किनारे ही वाहन खडे़ कर दिए, जिसके चलते कई बार शहर में जाम लगता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed