फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Flood of tourists gathered in Nainital even on Sunday

रविवार को भी नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Flood of tourists gathered in Nainital even on Sunday
नैनीताल के पंत पार्क में चहल कदमी करते सैला नियों की भीड़। संवाद - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सप्ताहांत पर रविवार को नगर में सैलानियों की भीड़ देख कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। नगर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए होटल और पार्किंग बुकिंग के बिना आए पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास पर रोका गया।
विज्ञापन

सप्ताहांत पर रविवार को हजारों सैलानियों के उमड़ने से पर्यटन स्थलों पर कारोबारी व्यस्त दिखे। पूरे दिन मॉल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार और चाट बाजार में सैलानी चहलकदमी करते नजर आए। नैनीझील में हजारों पर्यटकों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। देर शाम तक नगर में सैलानियों की आवक जारी रही।
विज्ञापन

शहर में रेंगरेंग कर चले वाहन
नैनीताल। सैलानियों की भीड़ उमड़ने और रूसी बाईपास में वाहनों को रोकने के बाद भी नगर में वाहनों की संख्या बढ़ गई। इस वजह से नगर में वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रूसी बाईपास में वाहनों को रोकने से कई बार जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल। रविवार को दिल्ली से आए पर्यटकों के वाहन रूसी बाईपास पर रोके गए तो एक पर्यटक पुलिस से उलझ गया। वह एसएसपी से बात कराने की मांग करने लगा। स्थानीय लोगों ने पर्यटक को समझाया तब वह शांत हुआ। बाद में उसे शटल से नैनीताल भेजा गिया। चौकी पर तैनात एसआई त्रिवेणी जोशी ने बताया कि कई सैलानी रोजाना वाहनों को रोकने पर पुलिस से उलझ रहे हैं।

नैनीताल। रूसी बाईपास अस्थायी पार्किंग में साफ सफाई को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्थायी पार्किंग में साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सड़कों के किनारे कूड़ा बिखरा हुआ है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पीएस बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में गंदगी की सूचना मिली है। पार्किंग स्थल पर सफाई की व्यवस्था ठेकेदार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed