फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Flaws in the answer book

उत्तर पुस्तिका में योग बना 39 और अंक मिले 33

Sun, 19 Apr 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Sun, 19 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन

प्रवेश पत्रों और विषयों को लेकर पहले ही विवादों में घिरा कुमाऊं विश्वविद्यालय अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी सही से नहीं कर पा रहा है। एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की एक छात्रा की फ्लूड डायनोमिस की उत्तर पुस्तिका में योग 39 बना और अंक 33 मिले हैं।

विज्ञापन


राजकीय पीएनजी कालेज में एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा गीतांजलि लोहिया के विषय फ्लूड डायनोमिस की उत्तर पुस्तिका में कुल योग 39 बना, लेकिन अध्यापक ने कापी के बाहर 33 अंक दर्ज कर दिए हैं। इतना ही नहीं दो प्रश्न साढ़े चार अंक, साढ़े सात अंक के सही होने के बाद भी गीतांजलि को कोई नंबर नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष मो. हासिम द्वारा मांगी गई आरटीआई में इसका खुलासा हुआ है। मो. हासिम ने धमकी दी है कि यदि जल्द कुविवि अनियमितताएं सही नहीं करेगा या भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति हुई तो एनएसयूआई आंदोलन को बाध्य होगी। साथ ही परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed