फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Flag installation at Ramlila Maidan on 17th, Ramlila will start from 28th

Nainital News: रामलीला मैदान में 17 को ध्वज स्थापना, 28 से शुरू होगी रामलीला

Tue, 10 Sep 2024 05:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 10 Sep 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Flag installation at Ramlila Maidan on 17th, Ramlila will start from 28th
हल्द्वानी। श्री रामलीला मैदान में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को संरक्षक सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी की अध्यक्षता में श्री रामलीला संचालन समिति सदस्यों की बैठक में तय हुआ कि 17 सितंबर को ध्वज स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन




रामलीला कमेटी के व्यास पंडित गोपाल भट्ट ने बताया कि श्राद्ध से पूर्व ही रामलीला मंचन के लिए ध्वज स्थापित कर दिया जाता है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि 28 सितंबर से रामलीला मैदान में श्री गणेश पूजन के साथ रामलीला का विधिवत मंचन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

समिति सदस्य विवेक कश्यप ने बताया कि इस बार भी दिन और रात्रिलीला का मंचन किया जाएगा। बैठक में सदस्य तनुज गुप्ता, बिंदेश गुप्ता, गोपाल पाल, विजय भट्ट, हितेश पांडे, अतुल अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, बसंत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कदली वृक्ष लाने के साथ मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का श्रीगणेश

हल्द्वानी। मां नंदा सुनंदा दिव्य ज्योति दर्शन के संयोजन में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का श्रीगणेश हो गया है। सोमवार को दमुवाढूंगा निवासी बच्ची सिंह बोरा के घर से कदली वृक्ष विधि-विधान से आवास विकास कॉलोनी तक लाया गया। इस दौरान महिलाएं रंगवाली पिछौड़ा में सज धजकर निकलीं।
कदली वृक्ष यात्रा देवी स्थल से काठगोदाम, लालडांठ, ऊंचापुल होते हुए निकली और वापस आवास-विकास कॉलोनी पहुंची जहां कदली वृक्षों को पूजा के बाद मूर्तिकारों को सौंप दिया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र बिष्ट, महेंद्र अधिकारी, सचिन शाह, गोपाल भट्ट, किशोर जोशी, प्रेमा बिष्ट, हेमा चौहान, आशा देवी, पुष्पा संभाल, प्रशांत नेगी, ममता भट्ट आदि भक्तजन मौजूद रहे। संवाद




सीता हरण, शबरी मिलन की लीला दिखाई
हल्द्वानी। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर निलियम कॉलोनी में रामलीला मंचन जारी है। सातवें दिन कलाकारों ने सीताहरण, शबरी मिलन और बाली वध की लीला का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पहले धनन्जय महाराज ने पूजा-अर्चना कर रामलीला की शुरुआत की। इस दौरान कमेटी के संरक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद जोशी, अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, महामंत्री नित्यानंद जोशी, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed