फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five trainee rangers suffering from swine flu in Haldwani

Uttarakhand: हल्द्वानी में स्वाइन फ्लू से पीड़ित पांच प्रशिक्षु रेंजर, STH में इलाज के बाद चार को मिली छुट्टी

Thu, 10 Oct 2024 10:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 10 Oct 2024 10:52 AM IST
सार

हल्द्वानी में डेंगू की दस्तक के बीच स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। तबीयत खराब होने पर वन विभाग के पांच प्रशिक्षु रेंजर को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Five trainee rangers suffering from swine flu in Haldwani
सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में डेंगू की दस्तक के बीच स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। तबीयत खराब होने पर वन विभाग के पांच प्रशिक्षु रेंजर को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बरेली रोड निवासी एक और संदिग्ध मरीज भी भर्ती बताया जा रहा है। इनमें चार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दो का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले वन विभाग के प्रशिक्षु दरोगा टूर पर यूपी गए थे। यहां लौटने पर उन्हें सामान्य सर्दी-जुकाम की शिकायत हुई थी। इसके बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में पांच प्रशिक्षुओं की जांच की गई तो उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई। सभी को गहन आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इनमें चार प्रशिक्षुओं के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद छुट्टी दे दी गई। इसी बीच बरेली रोड निवासी एक और युवक को भी संदिग्ध हालत में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसकी जांच रिपोर्ट बाकी है। फिलहाल एक प्रशिक्षु और एक संदिग्ध मरीज का इलाज चल रहा है। कोविड के समय भी मरीजों में ऐसे ही लक्षण देखे गए थे। उधर सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि चार मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी एक ही संस्थान के थे। बता दें कि इस वर्ष स्वाइन फ्लू का यह पहला मामला है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, दूसरी बार संभालेंगे यह जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एजुकेशन टूर पर गया था दल
एफटीआई हल्द्वानी में रेंजर का प्रशिक्षण ले रहा दल एजुकेशन भ्रमण पर उत्तर प्रदेश गए थे। इस दौरान वह झांसी, कानपुर सहित कई स्थानों पर गए। ट्रेनी रेंजरों के आने बाद बुखार की शिकायत थी। एक रेंजर को 102 तक बुखार था। फिलहाल पांचों की तबीयत ठीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed