फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five thousand vehicles again stranded in Gaula

फिर पांच हजार वाहन गौला में फंसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Five thousand vehicles again stranded in Gaula
हल्द्वानी। ई-रवन्ना पोर्टल ठप होने के कारण गौला नदी में एक बार फिर 5000 वाहन फंस गए। वाहन स्वामियों ने कई गौला खनन गेटों में खान विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएलएम गौला ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी खान विभाग के अधिकारी अपना ई-रवन्ना पोर्टल सही नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को फंसे वाहन बुधवार को देर शाम तक गौला नदी से बाहर निकल सके।
विज्ञापन

मंगलावार को 11 गौला खनन निकासी गेटों में 7300 वाहन उपखनिज लेने उतरे। जैसे ही वाहन खनिज लेकर लौट रहे थे कि करीब 12 बजे ई-रवन्ना पोर्टल बंद हो गया। डीएलएम वाईके श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी जानकारी खान विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों ने पोर्टल दुरुस्त नहीं कराया। आरोप लगाया कि आए दिन पोर्टल बंद हो रहा है लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। पोर्टल नहीं चलने से मंगलवार रात गौला नदी में गए खनन वाहन नदी में फंसे रहे। बुधवार को भी पोर्टल में ई-रवन्ना निकलने में समय लगा।
विज्ञापन

आज गौला नदी के सभी खनन गेट बंद रहेंगे
हल्द्वानी। गौला नदी में बृहस्पतिवार को खनन कार्य नहीं होगा। डीएलएम वाईके श्रीवास्तव ने बताया कि गौला गेटों पर लगे कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। इसके चलते सभी 11 गौला गेटों को बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से खनन कार्य फिर से सुचारु रूप से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed