{"_id":"65559ad360a56f4c7005dae3","slug":"five-people-have-died-in-tinpani-lalkuan-in-a-month-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर साहब! कैमरे का एंगल जरा उधर कीजिए...जहां हो रही सड़कों पर लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर साहब! कैमरे का एंगल जरा उधर कीजिए...जहां हो रही सड़कों पर लोगों की मौत
Thu, 16 Nov 2023 10:00 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:00 AM IST
सार
कुमाऊं कमिश्नर छापे मारने में सबसे आगे रहते हैं। वीडियो भी बनाते हैं। बाकायदा उन्हें एडिट कर यूट्यूब पर डालते हैं, उन्हें व्यू भी खूब मिलते हैं लेकिन साहब की नजर कभी तीनपानी से लालकुआं तक फोरलेन हाईवे पर नहीं गई। जहां लोगों की मौत हो गई रही है।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत छापे मारने में सबसे आगे रहते हैं। वीडियो भी बनाते हैं। बाकायदा उन्हें एडिट कर यूट्यूब पर डालते हैं, उन्हें व्यू भी खूब मिलते हैं लेकिन साहब की नजर कभी तीनपानी से लालकुआं तक फोरलेन हाईवे पर नहीं गई। जहां एक महीने में पांच लोगों की मौत हो गई है। लोग कह रहे हैं कि साहब कभी इस सड़क का तो निरीक्षण कर लीजिए।
विज्ञापन
काठगोदाम से वाया गौलापार होते हुए रुद्रपुर तक फोरलेन हाईवे का काम 2017 से चल रहा है। लंबे समय तक काम बंद होने के बाद जुलाई-2023 से दोबारा काम शुरू हुआ। अप्रैल-2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है लेकिन कंपनी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रही है। सड़क से धूल उड़ रही है। जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। डायवर्जन के बोर्ड तक सही से नहीं लगे हैं। सड़क पर पड़ी बजरी से रोज दोपहिया वाहन स्वामी फिसल रहे हैं। कमिश्नर दीपक रावत ने एक बार भी इस सड़क का निरीक्षण नहीं किया। न ही लापरवाही बरतने वालों का जवाब-तलब किया।
विज्ञापन
बरेली रोड पर हुए एक्सीडेंट के कारणों की पुलिस, लोक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग से जांच कराई जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि कहां पर सड़क सुरक्षा के प्रबंध नहीं है। कंपनी से सड़क सुरक्षा के मानक पूरे कराए जाएंगे। रामपुर रोड पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
-दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर