फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five people died in separate road accidents in Kumaon

करवाचौथ पर उजड़ा सुहाग: पांच परिवारों की खुशियां मातम में बदली, अलग-अलग सड़क हादसों में मौत

Thu, 02 Nov 2023 10:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 02 Nov 2023 10:18 AM IST
सार

करवाचौथ के दिन कुमाऊं में अलग-अलग जगह हुए पांच सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। करवाचौथ के मौके पर इन पांच परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
Five people died in separate road accidents in Kumaon
करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनबसा, रानीखेत, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और लालकुआं के अलग-अलग जगह हुए पांच सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। करवाचौथ के मौके पर इन पांच परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


पहली दुर्घटना में हल्द्वानी में करवाचौथ पर छुट्टी लेकर बाइक से अपने घर फरीदपुर बरेली जा रहे मनोज गुप्ता (31) पुत्र सुरेश गुप्ता को तीनपानी और गोरापड़ाव के बीच वाहन ने टक्कर मार दी। मनोज वाहन के टायर के नीचे आ गया। पुलिस उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह हल्द्वानी में  चाट भंडार में कारीगर था।
विज्ञापन


महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी के संविदा कर्मी हरीश बृजवासी (34) निवासी पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला बिंदुखत्ता को मंगलवार रात एसटीएच और सब्जी मंडी के बीच नहर के किनारे सड़क पर  वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उन्हें पहले एसटीएच ले जाया गया जहां से निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां उनकी मौत हो गई। हरीश हल्द्वानी से घर लौट रहा थे। उनके परिवार में पत्नी हेमा देवी, बेटी योगिता (8), नैना (6) और बेटा दीपक (डेढ़ वर्ष) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात महेंद्रनगर (नेपाल) में हुई, जहां साइकिल से टकराकर बाइक सवार बनबसा के पूजा बर्तन भंडार के स्वामी रोहित अग्रवाल (25) की मौत हो गई। घायल होने पर उन्हें महेंद्रनगर के अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। शोक में नगर के व्यापारियों ने बुधवार को कुछ देर बाजार बंद रखा।

अल्मोड़ा रानीखेत हाईवे पर मजखाली, बब्बरखोला के पास अल्टो कार संख्या (यूके 01 सी 3818) 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक कैलाश सिंह (56) पुत्र नारायण सिंह निवासी बब्बरखोला, मजखाली घायल होगए। उप जिला चिकित्सालय रानीखेत ले जाने प र चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कैलाश सिंह की बेटी पीएसी में सब इंसपेक्टर है, बड़ा बेटा वन विभाग में संविदा कर्मी है जबकि छोटा बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। 


उधर, दिव्यांशु मेर (22) पुत्र सन्तन सिंह, निवासी बैजीटाना, लमगड़ा की बाइक अल्मोड़ा माल रोड पर चौघानपाटा के पास रपट गई। जिला अस्पताल ले जाने पर उसने दम तोड़ दिया। इस पर हंगामा  भी हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed