{"_id":"5f93466c8ebc3eefb87df5b2","slug":"five-mills-of-jaspur-banned-in-fake-paddy-purchase-case-rfc-prevented-mills-from-mowing-paddy-this-year-haldwani-news-hld4016576145","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी धान खरीद मामले में जसपुर की पांच मिल प्रतिबंधित, आरएफसी ने इस वर्ष मिलों को धान कुटाई करने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी धान खरीद मामले में जसपुर की पांच मिल प्रतिबंधित, आरएफसी ने इस वर्ष मिलों को धान कुटाई करने से रोका
Sat, 24 Oct 2020 07:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
धान
- फोटो : पिक्साबे
पिछले साल फर्जी धान खरीद में पकड़ी गईं पांच मिलों को आरएफसी ने व्यापार करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। अब ये मिलें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ व्यापार नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन
पिछले साल धान खरीद सीजन में चावल मिलों ने जमकर धांधली की थी। मिलों ने पोर्टल के माध्यम से एक-एक दिन में हजारों क्विंटल धान की खरीद की। डेढ़ माह में ही चावल मिलों ने सरकार की ओर से तय धान खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया। इसके बाद आरएफसी ने इस मामले में जांच बैठा दी। जांच में सामने आया कि जसपुर की पांच मिलों ने धान खरीदा ही नहीं। कागजों में धान चढ़ा दिया।
विज्ञापन
फर्जी खरीद दिखाने पर पिछले साल ही इन पांचों मिलों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। ये मिल मालिक हाईकोर्ट गए। वहां से भी राहत नहीं मिली। आरएफसी ललित मोहन रयाल ने बताया कि इन पांच मिलों का इस बार विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण इस बार ये पांच मिलें धान कुटाई और धान खरीद नहीं पाएंगी।
विज्ञापन