फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five hours drama played out in SDM court regarding inter-religious marriage

Nainital News: अंतरधार्मिक विवाह को लेकर एसडीएम कोर्ट में चला पांच घंटे ड्रामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Five hours drama played out in SDM court regarding inter-religious marriage
हल्द्वानी। अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल ने एसडीएम कोर्ट में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया था। कोर्ट ने आज तिथि निर्धारित की थी। ये बात युवती के परिजनों को पता चल गई। उन्होंने 10 बजे से ही एसडीएम कोर्ट में डेरा डाल दिया। प्रेमी-युगल के पहुंचने पर वहां हंगामा शुरू हो गया। पुलिस की मौजूदगी में पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान परिजनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने परिजनों को छुटाया। प्रेमी युगल के बयान के बाद सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन





हल्द्वानी निवासी युवती ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। बनभूलपुरा निवासी युवक विशेष समुदाय से जुड़ा है। दो साल पहले दोनों में प्रेम हुआ। युवती के परिवार ने इसका विरोध किया तो वह लड़के के साथ उसके घर रहने लगी। 18 अप्रैल को दोनों ने एसडीएम कोर्ट में विवाह के लिए आवेदन किया था। इसके बाद एसडीएम कोर्ट में दोनों के विवाह का नोटिस चस्पा कर दिया गया। कुछ दिन पहले कायस्थ महासभा के लोगों ने नोटिस देखा तो लड़की के परिजनों को खबर की। बृहस्पतिवार को कोर्ट में दोनों का विवाह होना था। इसकी सूचना पर परिजन और कायस्थ सभा के लोग बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय में पहुंच गए। वह प्रेमी युगल का इंतजार करने लगे। करीब दो बजे प्रेमी युगल कोर्ट पहुंचे। कोर्ट पहुंचने पर परिजनों ने लड़की को समझाने का प्रयास किया। दोनों समझने को तैयार नहीं हुए। इस बात पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। कोर्ट परिसर में ही दोनों के परिजन आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। विवाद बढ़ने पर कोतवाली, बनभूलपुरा से पुलिस फोर्स भेजी गई। पांच बजे दोनों को कोतवाली लाया गया। यहां दोनों के परिजनों को समझाया गया। रात 8:30 बजे दोनों को सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। यहां मजिस्ट्रेट के सामने दोनों के बयान हुए। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि लड़की को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। लड़की अपने परिवार के साथ रहना चाहती है।
विज्ञापन





युवक बोला हमने कर ली शादी, नहीं दिखा पाया निकाहनामा

पुलिस ने युवक से पूछताछ की। इस दौरान युवक ने कहा कि उसने युवती से शादी कर ली है। कहा कि बरेली की एक मस्जिद में इमाम ने दोनों का निकाह कराया। हालांकि वह निकाह की रसीद नहीं दिखा पाया। युवक के पिता ने भी निकाह होने से मना कर दिया। कहा कि उनके पास कोई रसीद नहीं है। इधर, युवती अपने घर जाने के लिए तैयार नहीं थी। देर रात उसने परिजनों के साथ जाने पर हामी भर दी। बताया जा रहा कि युवक पुताई का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed